लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने बेंगलुरु में उपद्रवियों. हिस्ट्रीशीटरों के घरों, केंद्रीय कारागार में छापे मारे

By भाषा | Updated: July 10, 2021 16:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जुलाई बेंगलुरु में पुलिस ने उपद्रवियों और हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर और यहां परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में छापे मारे तथा घातक हथियार, अवैध हथियार और नशीले पदार्थों समेत अन्य चीजें जब्त कीं।

पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया। शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया, “सुबह विशेष अभियान के तहत, क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) के नेतृत्व में टीमों ने शहर भर में उपद्रवियों और हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर छापे मारे। पुलिस ने 2,000 से ज्यादा घरों पर छापेमारी की और 1,500 बदमाशों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

छापेमारी के दौरान घातक एवं अवैध हथियार तथा नशीले पदार्थों की जब्ती की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इनके अलावा भूमि दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहनों को जांच एवं प्रमाणन के लिए जब्त कर लिया गया है।

पंत ने कहा, “हिरासत में लिए गए सभी उपद्रवियों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा। क्षेत्रीय पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए गए बेहतरीन अभियान की सराहना करता हूं।”

वहीं, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल के मार्गदर्शन के तहत जेल में छापेमारी की और तलाश अब भी जारी है।

पाटिल ने ट्वीट किया, “उपद्रवियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए, सीसीबी टीम ने श्वान दस्ते के साथ परप्पना अग्रहारा जेल में सुबह-सुबह छापेमारी की...गांजा, गांजा पीने वाली पाइप, मोबाइल, सिम, चाकू जब्त किए गए...आगे की कार्रवाई की जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता