लाइव न्यूज़ :

भडकाऊ संदेश मामले में पुलिस कंगना के खिलाफ दी गई शिकायत को लेकर रिपोर्ट दायर करने में नाकाम रही

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:40 IST

Open in App

मुंबई, पांच जनवरी मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भडकाऊ संदेश साझा करने के मामले से संबंधित शिकायत को लेकर पुलिस को पांच फरवरी तक रिपोर्ट दायर करने का अंतिम अवसर प्रदान किया।

मजिस्ट्रेट अदालत ने अक्टूबर में अंबोली पुलिस को एक निजी शिकायत को लेकर जांच करने और पांच दिसंबर तक रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था।

पुलिस इस संबंध में रिपोर्ट दायर करने में नाकाम रही थी, जिसके बाद उसे पांच जनवरी तक का वक्त दिया गया था लेकिन पुलिस एक बार फिर रिपोर्ट दायर नहीं कर सकी।

इस मामले में शिकायतकर्ता एवं वकील अली कासिफ खान देशमुख ने बताया कि अदालत ने पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दायर करने के लिए पांच फरवरी का अंतिम मौका प्रदान किया है।

शिकायत के मुताबिक, रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अप्रैल में एक समुदाय के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक संदेश साझा किया था, जिसके बाद उनका खाता निलंबित कर दिया गया था।

इसके मुताबिक, रनौत ने भी बाद में अपनी बहन के समर्थन में एक वीडियो साझा कर एक समुदाय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर