लाइव न्यूज़ :

बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

By भाषा | Updated: August 4, 2021 11:23 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), चार अगस्त कार में बैठा कर लूटपाट व ठगी करने वाले गैंग के बदमाशों के साथ थाना सेक्टर 39 पुलिस की बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बदमाशों के कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी, घटना में प्रयोग वैगनआर कार, दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में दर्जनों लोगों के साथ लूटपाट व ठगी करने की बात स्वीकार की है।

सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पंकज मिश्रा पुत्र दयानंद निवासी विनोद नगर दिल्ली तथा देशराज पुत्र सतवीर निवासी ग्राम कोठी थाना चांदीनगर जिला बागपत को पुलिस की गोली लगी है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक वैगनआर कार, दो देशी तमंचे, विभिन्न लोगों से लूटी गई तथा ठगी की गई नकदी, कारतूस आदि बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे