लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला मामले में चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:35 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर राजस्थान पुलिस ने बाड़मेर जिले में एक सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम (30) का अपहरण करके उससे बेरहमी से मारपीट की थी और उसके पैरों में कीलें तक ठोंकी गई थी। घायल अमराराम को उपचार के लिये जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह खतरे से बाहर है।

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि कार्यकर्ता के साथ मारपीट मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने कुछ समय पूर्व कार्रवाई में अवैध शराब जब्त की थी।

मामले में संज्ञान लेते हुए बुधवार को राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना पर तथ्यात्मक रिपोर्ट और मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

वहीं राजस्थान सूचना आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक से बात करके मामले को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व पीड़ित तथा उसके परिवार को सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू