लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जा रहे पायलट को पुलिस ने मुरादबाद में ‘हिरासत में लिया’

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली/मुरादाबाद, छह अक्टूबर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस ने मुरादाबाद में हिरासत में ले लिया।

पायलट के मुताबिक, उनके साथ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी हिरासत में लिया गया है। वह और आचार्य प्रमोद कृष्णम सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जा रहे थे।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुझे और आचार्य प्रमोद जी को हिरासत में ले लिया गया है। हम सिर्फ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रहे थे।’’

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘लखीमपुर खीरी जाते समय मुझे व आचार्य प्रमोद जी को उत्तरप्रदेश प्रशासन द्वारा मुरादाबाद में रोक दिया गया है। लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों को कुचलकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।’’

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ‘‘सत्याग्रह की राह पर चलकर हम न्याय की आवाज उठाते रहेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को भी लखीमपुर खीरी जाते हुए सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया था और इसके बाद से उनको सीतापुर के पीएसी परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। राहुल गांधी बुधवार को सीतापुर पहुंचे और उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा।

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग