लाइव न्यूज़ :

विधायक के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 00:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),17 दिसंबर कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा विधायक पंकज सिंह के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते सांसद एवं विधायक किसानों की आवाज को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएं।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह निठारी तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए वे भाजपा विधायक पंकज सिंह के कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें घेरकर हिरासत में ले लिया।

शहाबुद्दीन ने कहा कि देश का किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है लेकिन ये लोग इसका उल्लंघन कर रहे थे इसलिए इन्हें हिरासत में लिया गया और सूरजपुर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान