लाइव न्यूज़ :

कृष्णा नदी जल बंटवारा विवाद के बीच नागार्जुन सागर बांध सहित तेलंगाना-आंध्रप्रदेश की अन्य साझा परियोजनाओं पर पुलिस तैनात

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:15 IST

Open in App

हैदराबाद, दो जुलाई कृष्ण नदी जल बंटवारे और बिजली उत्पादन को लेकर तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के बीच नया विवाद पैदा होने की पृष्ठभूमि में दोनों राज्यों ने नागार्जुन सागर बांध सहित दोनों राज्यों की विभिन्न साझा परियोजनाओं पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा विवाद और बिजली घर की सुरक्षा, तथा बिजली उत्पादन में किसी भी प्रकार के अवरोध से बचने के लिए एहतियात के तौर पर नागार्जुन सागर बांध पर पुलिस तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना पर आंध्र प्रदेश पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया था लेकिन शुक्रवार को उनकी संख्या कम कर दी गई।

पिछले कुछ वर्षों में संबंधों में गरमाहट आने के बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश कृष्ण नदी जल बंटवारे और बिजली उत्पादन को लेकर नए सिरे से विवाद में पड़ गए हैं।

इस ताजा विवाद में तेलंगाना ने रायलसीमा लिफ्ट सिंचाई परियोजना सहित आंध्र प्रदेश द्वारा कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से शुरू की गई परियोजनाओं पर जोरदार आपत्ति दर्ज करायी है। तेलंगाना के मंत्रियों ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की कथित तेलंगाना-विरोधी रुख के लिए आलोचना की। वाई. एस. राजशेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के पिता हैं।

आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री पी.अनिल कुमार ने हाल ही में राजशेखर रेड्डी की आलोचना करने वाले तेलंगाना के मंत्रियों की घोर निंदा की।

तेलंगाना कैबिनेट ने 19 जून को रायलसीमा लिफ्ट सिंचाई योजना सहित आंध्र प्रदेश द्वारा कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से शुरू की गई परियोजनाओं पर जोरदार आपत्ति दर्ज करायी और कृष्णा नदी से अपने हिस्से का पानी प्राप्त करने के लिए अलग परियोजनाएं शुरू करने का फैसला लिया है।

कैबिनेट ने परियोजनाओं के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण और केन्द्र सरकार के आदेशों का कथित रुप से पालन नहीं करने को लेकर आंध्र प्रदेश की आलोचना की।

आंध्र प्रदेश की कथित गैरकानूनी परियोजनाओं को लेकर तेलंगाना राष्ट्रीय हरित अधिकरण और उच्चतम न्यायालय भी गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे