लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने शिविर को ध्वस्त किया, मुठभेड़ में महिला नक्सली को मार गिराया

By भाषा | Updated: July 9, 2019 12:56 IST

नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकोंटा गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया तथा इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को भी मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल की तलाशी ली गई तो वहां एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव, एक इंसास राइफल और शिविर में रखा सामान बरामद किया गया।घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को पुलिस ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया तथा मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया।

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकोंटा गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया तथा इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को भी मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। दल मंगलवार तड़के जब डब्बाकोंटा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तो वहां एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव, एक इंसास राइफल और शिविर में रखा सामान बरामद किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। उन्होंने बताया की मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया