लातेहार में पुलिस ने 25 टिफिन बम निष्क्रिय किए

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:27 IST2021-12-24T21:27:04+5:302021-12-24T21:27:04+5:30

Police defuse 25 tiffin bombs in Latehar | लातेहार में पुलिस ने 25 टिफिन बम निष्क्रिय किए

लातेहार में पुलिस ने 25 टिफिन बम निष्क्रिय किए

लातेहार, 24 दिसंबर झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के बरबैया कला गांव के पास जंगल में 25 टिफिन और कैन बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाकर सभी बरामद बम निष्क्रिय कर दिए गए।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवैया कला गांव के पास जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के मनोहर ,गणेश उर्फ विकास, आजाद उर्फ कल्लू उर्फ मुकेश अपने आठ-दस दस्ता सदस्यों के साथ घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी को लेकर छापेमारी टीम गठित कर पुलिस अभियान पर निकली और मौके पर तलाशी अभियान के दौरान जंगल से प्लास्टिक की एक बोरी में 25 टिफिन एवं कैन बम मिले जिनका वजन लगभग 20 किलोग्राम था।

पुलिस ने कहा कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने और लेवी वसूलने की नीयत से इलाके में घूम रहे थे। मौके पर सीआरपीएफ 11 बटालियन के सहायक कमांडेंट चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police defuse 25 tiffin bombs in Latehar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे