लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर रवि पुजारी की पुलिस हिरासत 15 मार्च तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:27 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को गैंगस्टर रवि पुजारी की पुलिस हिरासत 15 मार्च तक बढ़ा दी । इससे पूर्व आरोपी ने अदालत से कहा कि वह जांच अधिकारी के साथ कुछ सूचना साझा करना चाहता है।

इससे पहले विशेष मकोका अदालत ने पुजारी को 2016 में एक रेस्त्रां में गोलीबारी के एक मामले में नौ मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने पुजारी को विशेष न्यायाधीश डी ई कोठालिकर के समक्ष पेश किया तथा उसे और अवधि के लिये हिरासत में दिये जाने की अपील की।

विशेष लोक अभियोजक सुनील गोंजाल्विस ने कहा कि आरोपी का इकबालिया बयान सक्षम प्राधिकार ने दर्ज किया है और आरोपी का उनसे सामना कराए जाने की जरूरत है।

पुजारी के वकील ने हालांकि कहा कि जांच अधिकारी को पर्याप्त समय दिया गया है और इसलिये उसे और हिरासत में दिये जाने की जरूरत नहीं है।

इस बीच, पुजारी ने अदालत से कहा कि वह कुछ बातें रखना चाहता है, जिसकी न्यायाधीश ने अनुमति दे दी।

पुजारी ने कहा कि उसके पास कुछ सूचना है, जिसे वह जांच अधिकारी के साथ साझा करना चाहता है। साथ ही उसने कहा कि पांच दिन के लिये पुलिस हिरासत बढ़ाए जाने पर उसे कोई एतराज नहीं है।

तथ्यों और दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने पुजारी की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी।

पुजारी को उपनगरीय विले पार्ले इलाके में 21 अक्टूबर 2016 को हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 22 फरवरी को बेंगलुरू से मुंबई लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह