लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर मामले में आशीष मिश्रा समेत चार आरोपियों की पुलिस हिरासत मंजूर

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:28 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया इलाके में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत चार आरोपियों को जिला अदालत ने शुक्रवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र हैं।

विशेष अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) एस. पी. यादव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘जांचकर्ताओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) चिंता राम की अदालत में अर्जी देकर आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, अंकित दास, शेखर भारती और लतीफ को पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था।’’

यादव ने कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को 22 से 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने की अर्जी स्वीकार कर ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस हिरासत की अवधि 22 अक्टूबर शाम 5 बजे से शुरू होगी और 24 अक्टूबर शाम पांच बजे समाप्त होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने जांच में हस्तक्षेप किए बिना आरोपी के वकील को उपस्थित होने की अनुमति देने का आदेश दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने आरोपी की मेडिकल जांच के भी निर्देश दिए हैं।’’

इस मामले में आरोपी अंकित दास पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अखिलेश दास का भतीजा है जिसको पिछले दिनों हिरासत में पुलिस लखनऊ लेकर आई और उसके घर से रिवाल्वर और बंदूक बरामद की थी।

इससे पहले भी अदालत ने आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा था।

यादव ने तब बताया था कि अदालत (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) में आशीष मिश्रा को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की अर्जी दी गई थी जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने 12 से 15 अक्टूबर तक उन्हें हिरासत में भेजने की स्वीकृति दी।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को जिले के तिकुनिया इलाके में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 10 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग