लाइव न्यूज़ :

भरतपुर से सांसद रंजीता कोली को फोन पर धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:23 IST

Open in App

भरतपुर (राजस्थान), दो अगस्त भरतपुर पुलिस ने स्थानीय सांसद रंजीता कोली को कथित रूप से फोन पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को सोमवार को हिरासत में लिया।

दिल्ली जा रही भाजपा सांसद को आज रास्ते में एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन किया और कथित रूप से उन्हें धमकी दी। इसकी सूचना भरतपुर पुलिस को दी गई, जिसने कार्रवाई करते हुए भुसावर कस्बे के निवासी आरोपी महेन्द्र कोली को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कोली ने बताया कि वह नशे में था और क्षेत्र में सांसद द्वारा काम नहीं कराए जाने से नाराज होकर उसने फोन कॉल किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और सांसद की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। सांसद से औपचारिक की शिकायत मिलने की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मई में कोली के वाहन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उस समय हमला कर दिया था जब वह रात में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?