लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्ति का पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 09:47 IST

Open in App

नोएडा, 28 अप्रैल नोएडा में कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत के बाद कोई रिश्तेदार या पड़ोसी जब उसे कंधा देने के लिए आगे नहीं आया, तो मृतक की बेटी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का अंतिम संस्कार करवाने में पूरी मदद की।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 19 में रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। उनका घर पर उपचार चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी ने अपने नाते, रिश्तेदारों तथा परिचितों को फोन कर पिता को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए मदद मांगी। लेकिन कोई भी मदद को आगे नहीं आया। अंत में मृतक की बेटी ने नोएडा पुलिस से सहायता मांगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली सेक्टर 19 के चौकी प्रभारी हरि सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा शव को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार करवाया।

महामारी के समय में पुलिस के इस मानवीय पहलू की सभी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय यहां के लोगों की हर तरह से मदद कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र तथा बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों की मंगलवार को कोविड-19 से मौत हो गई थी, जिनके परिजन भी उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने नहीं आए। उनका भी पुलिस ने दाह संस्कार करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता