लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पुलिस ने रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां जब्त की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:53 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल महाराष्ट्र पुलिस और राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने यहां दो स्थानों पर छापेमारी करके निर्यातकों द्वारा जमा करके रखी गई रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक मानी जाने वाली रेमडेसिविर के निर्यात पर केंद्र ने पिछले हफ्ते रोक लगा दी थी। महामारी के मामले तेजी से बढ़ जाने पर इस दवा की मांग बढ़ गयी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस तथा एफडीए के अधिकारियों ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को उपनगर अंधेरी तथा दक्षिण मुंबई के न्यू मरीन लाइन्स में दो स्थानों पर छापा मारा था।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने एक वक्तव्य में बताया कि अंधेरी (पूर्व) के मरोल इलाके में एक निर्यातक के यहां से रेमडेसिविर की 2,000 शीशियां बरामद की गई हैं जो एक ही दवा कंपनी की हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 200 शीशियां न्यू मरीन लाइन्स इलाके में निर्यातक के एक अन्य परिसर से बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि ये शीशियां विदेशी बाजार के लिए उत्पादित की गयी थीं लेकिन सरकार द्वारा इस दवा के निर्यात पर रोक लगाये जाने के बाद उन्हें जमा करके रखा गया था।

उन्होंने बताया कि एफडीए इन जब्त शीशियों को अस्पतालों को उपलब्ध करवाएगा।

पुलिस उपायुक्त (अष्टम जोन) मंजूनाथ सिंगे ने कहा, ‘‘ हमारे पास विशिष्ट खुफिया सूचना थी। तकनीकी मदद से पुलिस एवं एफडीए ने दवा के इस भंडार को बरामद किया।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि इन छापों के बाद निर्यात अब रेमडेसिविर की खेप विदेश नहीं भेज पायेंगे और वे स्थानीय बाजार हेतु राज्य को अपनी दवाएं देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये रेमडेसिविर दवा कोविड-19 महामारी के दौरान अनेक लोगों की जिंदगी जिंदगियां बचा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?