लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पोस्ट को लेकर मेघालय की पत्रकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, खासी वासियों को खतरे में डालने का आरोप

By भाषा | Updated: July 7, 2020 04:59 IST

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिलवेस्टर नोंगटीन्जर ने बताया कि पुलिस ने 11 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पत्रकार पेट्रीसिया मुखीम पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हैं और ‘द शिलांग टाइम्स’ अखबार की संपादक हैं।शिकायत में, लॉसोहतुन के ग्राम प्रधान लुरशाई शायला ने कहा कि उनके बयान ने सांप्रदायिक तनाव को पैदा किया है और सांप्रदायिक संघर्ष भड़क सकता है।

मेघालय में सोमवार को एक ग्राम परिषद ने वरिष्ठ पत्रकार पेट्रीसिया मुखीम की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस पोस्ट से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और ‘द शिलांग टाइम्स’ अखबार की संपादक मुखीम ने शुक्रवार को एक बास्केटबॉल कोर्ट में पांच लड़कों पर हमले के बाद हमलावारों की पहचान करने में नाकाम रहने के लिए लॉसोहतुन के ग्राम दरबार (परिषद) की फेसबुक पर आलोचना की थी।पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिलवेस्टर नोंगटीन्जर ने बताया कि पुलिस ने 11 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टिप्पणी के संबंध में मुखीम के खिलाफ शिकायत की जांच कर रही है।शिकायत में, लॉसोहतुन के ग्राम प्रधान लुरशाई शायला ने कहा कि उनके बयान ने सांप्रदायिक तनाव को पैदा किया है और सांप्रदायिक संघर्ष भड़क सकता है। शिकायत के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कुछ मीडिया हाउस ने उनके पोस्ट को सांप्रदायिक रंग देकर इस मुद्दे को उछाल दिया, क्योंकि उनके पोस्ट में आदिवासी और गैर-आदिवासियों के बीच 1979 के संघर्ष का उल्लेख किया गया था।शिकायत में कहा गया कि इस तरह से, इस पोस्ट ने सभी खासी वासियों को अत्यधिक खतरे में डाल दिया। एसपी ने कहा, ‘‘हम इसकी (शिकायत) जांच कर रहे हैं। आपको पता चल जाएगा।’’ शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुखीम ने कहा, ‘‘मैं इसके खिलाफ (अदालत में) लड़ूंगी।’’

टॅग्स :मेघालयपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर