लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने की तैयारी, कोरोना मरीजों से लगातार संपर्क में

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:49 IST

Open in App

नोएडा, 22 मई ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 436 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और कोविड के मरीजों में ब्लैक फंगस की आशंका अधिक होने के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट में संक्रमित कर्मियों में से 289 पुलिसकर्मी ठीक हो गए हैं,जबकि 147 पुलिसकर्मियों का अस्पताल तथा घर में एकांतवास में उपचार चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में तैनात 436 पुलिसकर्मी अब तक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ब्लैक फंगस बीमारी की चपेट में आने की आशंका अधिक है इसलिए पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने कोविड-19 के उपचार के दौरान ठीक हुए पुलिसकर्मियों तथा उपचार करा रहे पुलिसकर्मियों में ब्लैंक फंगस बीमारी ना फैले, इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान ठीक हुए मरीजों में यह बीमारी ज्यादा फैल रही है। इस बात को ध्यान में रखकर संक्रमित मरीजों की मदद के लिए बनाई गई हेल्पलाइन टीम द्वारा उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है।

कात्यायन ने बताया कि हेल्पलाइन टीम द्वारा पुलिस कर्मियों को बताया जा रहा है, कि वे किस तरह से अपना ध्यान रखें तथा अगर उन्हें ब्लैक फंगस बीमारी के संक्रमण का शक होता है, तो तुरंत अपने अधिकारियों को बताएं, ताकि उनका उचित उपचार करवाया जा सके।

डीसीपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के संक्रमित परिजन से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे भी इस बीमारी की चपेट में न आएं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी इस फंगस का शिकार होता है, तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा कर उसका उपचार करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट