लाइव न्यूज़ :

भोपाल, इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू : मकरन्द, हरिनारायण चारी आयुक्त बनाए गए

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:13 IST

Open in App

भोपाल, 10 दिसंबर मध्य प्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों मकरन्द देऊस्कर को भोपाल और हरिनारायण चारी मिश्र को इंदौर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि देऊस्कर 1997 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं, जबकि मिश्र 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल एवं इंदौर के केवल शहरी इलाकों में यह प्रणाली लागू होगी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत भोपाल के 38 थाना क्षेत्र और इंदौर के 36 थाना क्षेत्र शामिल किए गये हैं। राज्य सरकार ने इन दोनों शहरों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्तों की भी नियुक्ति की है।

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली इन दोनों शहरों के ग्रामीण इलाकों में लागू नहीं होगी। इसलिए भोपाल एवं इंदौर में एक-एक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रहेगा और उनके प्रभार में संबंधित जिले में ग्रामीण क्षेत्र होंगे।

इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दी गई है। शहर के विस्तार लेने के साथ कानून व्यवस्था की अलग प्रकार की समस्याएं होती हैं। मुझे विश्वास है कि यह प्रणाली प्रभावी और कारगर सिद्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग