लाइव न्यूज़ :

संसद के रास्ते में यातायात जाम पर पुलिस आयुक्त ने ट्विटर के जरिये अफसरों का ध्यान खींचा

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली पुलिस के आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय राजधानी में संसद भवन के रास्ते में रेल भवन के नजदीक यातायात जाम की समस्या की ओर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

शहर के पुलिस प्रमुख का प्रभार ग्रहण करने के बाद श्रीवास्तव ने पहली बार ट्विटर पर यातायात जाम की समस्या को उठाया है।

पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ रेल भवन के पास संसद भवन के रास्ते में रोजाना भारी यातायात जाम की समस्या पैदा होती है। । दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि उचित यातायात प्रबंधन हो सके।’’

यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौजूदा निर्माण कार्य और मंगलवार सुबह रेड क्रॉस रोड पर एक बस में आई ख़राबी को इलाके में जाम की बड़ी वजह बताया।

उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस रोड पर सीवर संबंधी कार्य चल रहा है और आधा रास्ता बंद है। यातायात संबंधी गतिविधियों के लिए सिर्फ़ आधा हिस्सा ही खुला है।

उन्होंने कहा, ‘ ‘ अगर कोई संसद भवन पहुंचना चाहता है तो सिर्फ रेड क्रॉस सड़क ही एक मात्र रास्ता बचता है क्योंकि संसद मार्ग भी एक बिंदु से आगे सिर्फ एक तरफ़ से ही यातायात के लिए खुला है। तो रेड क्रॉस सड़क से आनेवाला यातायात संसद मार्ग की ओर दाहिने तरफ मुड़ जाता है।’’

अधिकारी ने इस ओर इशारा किया कि रफी मार्ग और राजेंद्र प्रसाद मार्ग भी एक ही तरफ़ से खुले हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मंगलवार सुबह रेड क्रॉस सड़क के शुरुआती बिंदु पर रेल भवन के निकट पुलिस ने जांच के लिए अवरोधक लगाए और वहीं दूसरी तरफ डीटीसी बस में आई ख़राबी से भी यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई।’’

संसद का मॉनसून सत्र चलने और यहाँ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर तीन विवादास्पद कृषि क़ानूनों के विरोध मे 200 किसानों के एक समूह द्वारा जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ के संचालन से नयी दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग