लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ‘बुर्ज खलीफा’ दुर्गा पूजा पंडाल को लोगों के लिए बंद किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 01:28 IST

Open in App

कोलकाता, 13 अक्टूबर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की तर्ज पर कोलकाता में तैयार दुर्गा पूजा पंडाल ने यहां लोगों की भारी भीड़ आने से कोविड-19 के प्रसार की आशंकाओं के मद्देनजर लेजर शो रद्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने भारी भीड़ एकत्र होने के चलते बुधवार देर रात इस पंडाल को लोगों के लिए बंद कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि कुछ पायलटों द्वारा इसके कारण देखने में बाधा की शिकायत की वजह से इसे रद्द किया गया। दमदम हवाई अड्डे के करीब स्थित इस पूजा पंडाल के आयोजकों ने दावा किया कि लोगों की भारी भीड़ जुटने से कोविड-19 के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। राज्य के मंत्री सुजीत बोस दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों में से एक हैं।

भीड़ को पंडाल की ओर जाने से रोकते हुए पुलिसकर्मियों ने इसके आस-पास के पूरे रास्ते को खाली करा दिया जिसके चलते रात करीब 11:30 बजे इलाका सुनसान नजर आया।

पूजा समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने उनसे चर्चा किए बिना ये एकतरफा कार्रवाई की है।

आयोजकों में से एक दिव्यांशु गोस्वामी ने कहा कि बुधवार शाम में लेजर शो रद्द करना पड़ा क्योंकि भीड़ आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही थी और पंडाल के रास्ते में खड़ी थी। इससे कोविड-19 संबंधी सुरक्षा समस्या पैदा हो गई।

दुबई की 828 मीटर ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के मॉडल पर यहां 150 फीट का पंडाल तैयार किया गया है और इसे देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। राज्य पुलिस और प्रशासन के परामर्श से लेजर शो निलंबित कर दिया गया।

कुछ खबरों में कहा गया कि पंडाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह स्थान विमानों के प्रक्षेपपथ (ट्रेजेक्टरी) में पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल