लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 01:36 IST

Open in App

गाजियाबाद, 18 नवंबर गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उसने मुराद नगर से भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के मामा की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और इस संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के सिहानी गेट पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपी जितेंद्र ने यह स्वीकार किया है कि उसने विधायक के बड़े भाई गिरीश त्यागी के साथ मिलकर विधायक के मामा नरेश त्यागी की हत्या की साजिश रची और यह हत्या परिवार में राजनीतिक दुश्मनी की वजह से की गई।

पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और जितेंद्र के कबूलनामे की सत्यता की जांच करने में लगी है।

डीएसपी ने कहा कि विधायक के मामा की हत्या नौ अक्टूबर को लोहिया नगर के ऑफिसर कॉलोनी पार्क में उस समय की गई जब वह सुबह की सैर पर निकले थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी जितेंद्र ने पुलिस को बताया है कि हत्या की योजना के तहत भाड़े के हत्यारों को पैसा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब