लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने बरेली में दुर्घटनाग्रस्त कार से चार करोड़ रुपये की स्मैक बरामद करने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:01 IST

Open in App

बरेली (उप्र) पांच जून बरेली में पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो कार से चार करोड़ रुपये की स्मैक बरामद करने का दावा किया।

पुलिस के अनुसार यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत दो कारों के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे एक कार के चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहगंज पूर्वी थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की अनीता सक्सेना, उसके पति सुशील सक्सेना, बेटी समीक्षा सक्सेना एवं कार चालक सुशील कुमार को आज सुबह घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि सक्सेना परिवार के लोग कार से लखनऊ जा रहे थे और जब फतेहगंज पूर्वी थाना इलाके में पहुंचे थे तभी अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में अनीता सक्सेना समेत उनकी कार में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दूसरी तरफ टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो कार कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। उन्‍होंने बताया कि स्‍कार्पियो कार से चार करोड़ रुपये कीमत की स्मैक के पैकेट बरामद हुए है, जिनका वजन लगभग चार किलोग्राम है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर उसके मालिक एवं चालक के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?