लाइव न्यूज़ :

मूक बधिर किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस का दावा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:26 IST

Open in App

पटना, 14 जनवरी बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार को एक मूक बधिर किशोरी (17) के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। उक्त किशोरी की कथित सामूहिक बलात्कार के बाद आंखें फोड़ दी गयी थीं।

पुलिस मुख्यालय से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला कृष्णा मुखिया एवं लक्ष्मी मुखिया तथा खिरहर थाना अंतर्गत के एक गांव का रहने वाला राम अवतार मुखिया शामिल है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ शीघ्र अनुसंधान पूर्ण करके आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

हरलाखी थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बकरी के लिए चारा लाने गयी उक्त मूक बाधिर किशोरी के साथ इन आरोपियों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था एवं पीड़िता की दोनों आँखों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर हरलाखी थाने में उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जख्मी किशोरी का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह