नोएडा में बिना मास्क के घूम रहे 342 लोगों का पुलिस ने चालान काटा

By भाषा | Updated: December 20, 2020 23:13 IST2020-12-20T23:13:58+5:302020-12-20T23:13:58+5:30

Police challaned 342 people traveling without mask in Noida | नोएडा में बिना मास्क के घूम रहे 342 लोगों का पुलिस ने चालान काटा

नोएडा में बिना मास्क के घूम रहे 342 लोगों का पुलिस ने चालान काटा

नोएडा, 20 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूम रहे 342 लोगों का रविवार को चालान काटा।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान घर से मास्क लगाकर निकलना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं। रविवार को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ऐसे 342 व्यक्तियों का चालान किया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों से 34,200 रूपए चालान शुल्क के रूप में वसूले गए। उन्होंने बताया कि बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और विभिन्न बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों तथा मॉल आदि में जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police challaned 342 people traveling without mask in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे