लाइव न्यूज़ :

आगरा में पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक, चार गौ तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:06 IST

Open in App

आगरा, 17 मई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी थाने की पुलिस सोमवार को आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवंशों से भरा एक ट्रक पकड़ा और इस संबंध में चार तस्करों को की भी गिरफ्तारी हुयी है जिनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किये गये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

इस संबंध में फतेहपुर सीकरी के निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को आगरा-जयपुर राजमार्ग पर पुलिस ने एक ट्रक का पीछा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी की ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और उसे खुलवाया तो उसमें से 26 गोवंश बरामद हुये । पुलिस ने बताया कि ट्रक में सवार चार कथित गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस तथा दो चाकू बरामद किये गये।

पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गोवंशों को सिकंदरा गौशाला में भिजवा दिया गया है।

इस बीच आगरा के थाना अछनेरा अंतर्गत गांव छपोखर में सोमवार को खेत पर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाली करने के दौरान ट्रॉली के हाईटेंशन लाइन से छू जाने से कृष्णा नामक युवक की मौत हो गयी जबकि उसके पिता गंभीर रूप से झुलस गये।

दूसरी ओर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़़के

एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने

इनके पास से लूट में प्रयुक्त कार, 3 तमंचे, कारतूस व 12 हजार की नकदी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा