लाइव न्यूज़ :

एम्स के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन को पकड़ा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली पुलिस ने एम्स के पास मुठभेड़ के बाद एक नाबालिग सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है, जब कोटला मुबारकपुर इलाके में पुलिस गश्त पर थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि गश्त के दौरान अधिकारियों ने तीन लोगों को एक मोटरसाइकिल पर आते देखा। संदेह होने पर उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने गति बढ़ा ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया, किदवई नगर पूर्व में ऑफिस ब्लॉक के पास पहुंचने पर पीछे बैठे एक शख्स ने बंदूक निकाल ली और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उनमें से दो की पहचान अभी सौरव और गुरुदेव सिंह के तौर पर हुई है जबकि तीसरा नाबालिग है। उनके पास से दो देसी पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायल सौरव को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल