लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने एमसीडी कर्मी बन चोरों को पकड़ा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर पुलिस की एक टीम ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मी बनकर चोरी के एक मामले में संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान नितिन (25), अनूप (24), इरफान (26) और आशू (24) के तौर पर हुई है। उन्होंने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में 18 सितंबर को एक घर में चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों से चोरी के सोने व चांदी के गहने खरीदने के आरोप में महरौली के जौहरी बिदेश हलदर (28) को गिरफ्तार किया गया है।

इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने चोरी के जेवरात और घर का दरवाज़ा तोड़ने में इस्तेमाल उपकरणों को बरामद कर लिया है।

कालकाजी निवासी ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह 18 सितंबर को सुबह अपने पति के साथ दफ्तर चली गई थीं और शाम को जब लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था और उनके जेवर गायब थे।

दक्षिणपूर्व दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईशा पांडे ने कहा कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और घटना के दिन चार लोगों को एक पॉली बैग लेकर घूमते देखा गया।

डीसीपी ने कहा कि उन्हें शिकायतकर्ता का बैग ले जाते देखा गया। उन्होंने कहा कि इलाके के अन्य कैमरों की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रविदास मार्ग से एक ऑटो-रिक्शा लेते हुए दिखाई दिए।

पांडे ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि उसने उन्हें महरौली में छोड़ा था। बाद में सूत्रों के माध्यम से, पुलिस को पता चला कि वे लोग अंबेडकर कॉलोनी स्थानांतरित हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए, कालकाजी थाने की एक टीम एमसीडी कर्मचारी बनकर घनी आबादी वाले अंबेडकर नगर कॉलोनी में संदिग्ध के घर की जांच करने पहुंची और आरोपी नितिन को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके साथियों को पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो