लाइव न्यूज़ :

दंपति से लाखों की लूटपाट करने के आरोपी चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:04 IST

Open in App

हापुड़ (उप्र), नौ जनवरी कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने शनिवार तड़के प्रीत विहार कॉलोनी के पास हुई मुठभेड़ के बाद कथित चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक लुटेरे के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन दिन पहले वृद्ध दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटे गए जेवर, नगदी के अलावा लूट में प्रयुक्त तमंचा, चाकू और कार बरामद की है। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के नाम शाहिद उर्फ शाहिल, नासिर उर्फ सूफी, शहजाद व सरवर है और सभी पिलखुवा के रहने वाले हैं।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पांच जनवरी की सुबह प्रीत विहार कॉलोनी में कमल अग्रवाल व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवर, नगदी बरामद कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक कार, तमंचा, कारतूस व चाकू भी बरामद किया।

अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों कई लूट, चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि गत पांच जनवरी से ही पुलिस की दो टीम बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वृद्ध दंपति से लूटपाट करने वाले बदमाश फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रीत विहार में घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया, बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस फायरिंग की और कार से भागने की कोशिश की लेकिन कार एक जगह फंस गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बदमाशों व पुलिस में मुठभेड़ हुई और जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, लेकिन पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह