लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने पकड़ा गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर; सभी मवेशी मरे हुए मिले

By भाषा | Updated: September 28, 2021 00:16 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 27 सितंबर सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को एक कंटेनर में 23 गोवंशीय मवेशी मृत अवस्था में मिले। यह कंटेनर हरदोई से बिहार के बक्सर भेजा जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर चौराहे पर सोमवार को पुलिस द्वारा वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था। संदेह के आधार पर पूरी तरह बंद एक कंटेनर वाहन को रोका गया तो उसका चालक कूदकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक पर सवार उसके खलासी उमेश यादव को पकड़ लिया। यादव ने पूछताछ में बताया कि कंटेनर के अंदर 23 बैल बंद हैं। यह कंटेनर हरदोई जिले से बिहार के बक्सर के लिए जा रहा था।

तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने अपने सामने पुलिस की मदद से कंटेनर का ताला तुड़वाया तो उसमें 23 बड़े बैल मृत अवस्था में मिले। पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर सभी मृत गोवंशीय जानवरों के पोस्टमार्टम के लिए कहा गया है।

कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos