हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं हो सकते: गोवा मंत्री

By भाषा | Updated: July 31, 2021 00:02 IST2021-07-31T00:02:08+5:302021-07-31T00:02:08+5:30

Police cannot be deployed to protect every girl: Goa Minister | हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं हो सकते: गोवा मंत्री

हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं हो सकते: गोवा मंत्री

पणजी, 30 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक बलात्कार की हालिया घटना को लेकर उनके बयान को संदर्भ से बाहर करके लिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करना संभव नहीं है।

गौडे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। लेकिन यह माता-पिता की समान रूप से जिम्मेदारी है कि यह जानें कि उनके बच्चे कहां जा रहे हैं और क्या उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान में होना चाहिए।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अंत में माता-पिता सबसे अधिक पीड़ित होते हैं। क्या हर लड़की की सुरक्षा के लिए उसके पीछे एक पुलिसकर्मी तैनात करना संभव है?’’

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री सावंत के दो बलात्कार पीड़िताओं को लेकर दिए गए उस बयान की जमकर आलोचना हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो किशोरियां देर रात समुद्र तट पर क्यों निकली थीं। आलोचनाओं के बाद उन्होंने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से बाहर करके देखा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार सरकार के मुखिया और एक 14 साल की बेटी के अभिभावक के रूप में, मैं बहुत दुखी और परेशान हूं। इस घटना का दर्द को बयां नहीं किया जा सकता।’’

घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police cannot be deployed to protect every girl: Goa Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे