लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने पाकिस्तान से सहायता प्राप्त आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो आतंकयो समेत 6 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान में आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी देश में आगामी त्योहारों के दौरान कई विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ ‘समीर’, ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबु बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के तौर पर हुई है जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में ओसामा और कमर पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी हैं जो इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के निर्देश पर काम करते थे। उन्हें आईईडी लगाने के लिए दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में उपयुक्त स्थानों की तलाश करने का काम दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि चार आरोपियों और दो प्रशिक्षित आतंकवादियों की गिरफ्तारी से पाकिस्तान के आईएसआई प्रायोजित गिरोह और प्रशिक्षित आतंकवादी मॉड्यूल का अंडरवर्ल्ड सरगनाओं के साथ गठजोड़ का भंडाफोड़ हुआ है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा भारत के अन्य राज्यों में सिलसिलेवार विस्फोट करने तथा लोगों की हत्या करने की साजिश को विफल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें दो पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी हैं।’’

कुशवाह ने कहा कि कई राज्यों में चलाए गए अभियान में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से विस्फोटक और आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को आतंक की अलग-अलग योजनाओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के नजदीकी अंडरवर्ल्ड सरगना समीर को पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी), अत्याधुनिक हथियार और ग्रेनेड भारत के विभिन्न लोगों को आपूर्ति करने का जिम्मा दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे अनीस इब्राहिम को इस मॉड्यूल का अंडरवर्ल्ड संपर्क बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस