लाइव न्यूज़ :

बिहार: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छापेमारी कर युवती को पकड़ा, संचालक फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2021 21:54 IST

बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। एक कॉल गर्ल के साथ कई आपत्तिजनक सामानें बरामद हुई है। संचालक की तलाश में जुटी पुलिस...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बंगाल के बाडॅर पर जिले के पूर्णिया के एक होटल में महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।होटल के कमरों से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाये लॉकडाउन के बीच बिहार ले पूर्णिया जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा किया है। जिले के लाइन बाजार स्थित होटल उत्सव ग्रैंड में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 20 से 24 साल बताई जा रही है। ये कॉल गर्ल लॉकडाउन में एक होटल के कमरे से पकड़ी गई है। 

बंद कमरे से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कई दिनों यहां सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था। अक्सर लोग लडकियों को आते-जाते देखते रहते थे। लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। 

रविवार को पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने फौरन टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस ने होटल में धावा बोलकर एक लडकी को गिरफ्तार किया, जो इस धंधे में संलिप्त है। पुलिस ने इस होटल के एक कमरे से कॉल गर्ल को पकडा है, जो जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल है। पकडी गई लडकी ने शहर के कई होटलों का नाम लिया है, जहां सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है। 

लड़की ने कई लोगों का नाम भी लिया है, जो इस धंधे में शामिल हैं। सेक्स रैकेट में शामिल अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे हैं। सिर्फ एक लडकी पकडी गई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी से पहले ही एक लडकी भी भागने में सफल रही। बताया जा रहा है कि होटल के कमरों से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं। होटल के परिसर में यूज किये ग्ये कंडोम बडे पैमाने  मिली हैं, जो इधर उधर बिखरी पड़ी थीं।

पुलिस ने बताया है कि पकड़ी गई कॉल गर्ल ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उसे शकीला और मंजू देवी द्वारा प्रताडित कर धंधे में भेजा जाता है। इसके अलावा दर्जनों लडकियां और भी यहीं, जिससे जिशम्फरोशी का धंधा करवाया जाता है। मंजू देवी लाइन बाजार स्थित एक छोटा सा खाने का ढाबा भी चलाती है, जिसके पीछे जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। 

पकड़ी गई युवती ने सारी जानकारी कैमरे के सामने दी है। पकड़ी गई लडकी की निशानदेही पर जब पूर्णिया पुलिस मंजू देवी के होटल पहुंची, तो पुलिस ने देखा कि मंजू होटल से फरार हो चुकी थी। पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि एक लडकी को पकड़ा गया है। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की छापेमारी के दौरान संचालक फरार हो गया है। गिरफ्तार लडकी से पूछताछ जारी है। लड़की ने जिन लोगों का नाम नहीं किया है, उनकी भी तलाश जारी है। कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है, जहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू