लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने हथियारों की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:35 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो अप्रैल मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार को जिले में हथियारों की चल रही अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने बताया कि फैक्टरी से हथियारों की आपूर्ति आपराधिक छवि वाले उन लोगों को की जा रही थी जो उत्तर प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय ने बताया कि पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 निर्मित देसी पिस्तौल, 10 अर्ध निर्मित हथियार के अलावा पिस्तौल बनाने में इस्तेमाल कई बैरल और हिस्से बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरोह नयी मंडी पुलिस थाने के अंतर्गत हाखेड़ी रोड के करीब गन्ने के खेत में हथियारों को बनाने का काम कर रहा था।

विजय ने बताया कि इन हथियारों की आपूर्ति आगामी पंचायत चुनाव में शामिल आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर बालियान, सागर बालियान, विशाल राजपूत, निशांत, सुनील और जावेद के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस अधीक्षक ने अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया