लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में ड्रग तस्करों का भंडाफोड़, 12 नेपाली नागरिक समेत 31 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2019 22:51 IST

कुल्लू जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने रविवार को कहा कि इन लोगों को शुक्रवार देर रात कुल्लू जिले के पार्वती घाटी के पीनी और जाना के सुदूर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।

Open in App

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से 12 नेपाली नागरिकों समेत 31 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कुल्लू जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने रविवार को कहा कि इन लोगों को शुक्रवार देर रात कुल्लू जिले के पार्वती घाटी के पीनी और जाना के सुदूर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों 19 स्थानीय हैं जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील संखाय की अगुवाई में दो महिला पुलिसकर्मियों सहित 29 पुलिसकर्मियों की एक टीम छह घंटे की चढ़ाई के बाद उस जगह पहुंची जहां 11 तंबुओं के अंदर आरोपी चरस पैक कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान कुल 2.9 किलोग्राम चरस, 12 बोर की राइफल, 12 जिंदा कारतूस और आठ तेज धार वाले हथियार बरामद किए गए। सिंह ने कहा कि कुल्लू पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया