लाइव न्यूज़ :

मप्र में फल व्यापारी से पुलिस की क्रूरता का मामला, मानवाधिकार आयोग ने जवाब मांगा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:12 IST

Open in App

इंदौर, 14 जून चोरी के संदेह में यहां 18 वर्षीय फल व्यापारी से दो पुलिस आरक्षकों की कथित क्रूरता के मामले का मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को संज्ञान लिया और पुलिस के एक आला अधिकारी से रिपोर्ट तलब की।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "इस मामले में आयोग ने इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक से घटना को लेकर जवाब और पीड़ित फल व्यापारी की चिकित्सीय जांच रिपोर्ट 10 दिन के भीतर तलब की है।"

अधिकारी के मुताबिक शहर के नगीन नगर निवासी फल कारोबारी अजय गंगवाने (18) का आरोप है कि चंदन नगर पुलिस थाने के दो आरक्षकों ने चोरी के संदेह में कुछ दिन पहले उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरक्षकों ने गंगवाने को कथित तौर पर डंडे से पीटा, गंदा पानी पिलाया और उनके शरीर को अपने जूतों तले रौंदा।

इस बीच, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फल व्यापारी के साथ कथित अमानवीय बर्ताव पर दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह