लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 00:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को लाल किले पर धार्मिक झंडा लहराने में उसकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़कने के संबंध में सोशल मीडिया मंचों पर विभिन्न कथित ''फर्जी पोस्ट'' करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार मामले दर्ज किये हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के चुरु जिले के निवासी ओम प्रकाश धेतरवाल (29) को 200 पुलिसकर्मियों के इस्तीफे की फर्जी खबर के साथ कथित रूप से पुरानी वीडियो साझा करने के लिये गिरफ्तार किया गया है। ऐसी ही फर्जी खबरें पोस्ट करने के आरोप में राजस्थान के भरतपुर से एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की साइबर इकाई ने चार मामले दर्ज किये हैं।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंचों से ''निहित स्वार्थों वाले लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर किये गए दुष्प्रचार'' से संबंधित पोस्ट हटाने के लिये कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह