लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में डीडीसी चुनाव कवर कर रहे तीन पत्रकारों को पुलिस ने पीटा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव का कवर कर रहे तीन पत्रकारों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से पिटाई कर दी।

पत्रकारों फैयाज लोलु, मुदसिर कादरी और जुनैद रफीक ने दावा किया है कि पुलिस ने उनके उपकरण जब्त कर लिए और पिटाई करने के बाद उन्हें चौकी ले गए।

कश्मीर प्रेस क्लब ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा में हुई घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए जांच की मांग की है। वहीं कश्मीर एडिटर्स गिल्ड ने इसपर चिंता जतायी है।

पुलिस अधिकारियों ने घटना पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

प्रेस क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘आशा करते हैं कि प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ क्लब ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके घटना की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे