झारखंड में जुआरियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, चार कर्मी जख्मी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:27 IST2021-11-05T18:27:47+5:302021-11-05T18:27:47+5:30

Police attacked during raid on gamblers in Jharkhand, four personnel injured | झारखंड में जुआरियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, चार कर्मी जख्मी

झारखंड में जुआरियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, चार कर्मी जख्मी

जमशेदपुर (झारखंड), पांच नवंबर झारखंड में पूर्व सिंहभूम जिले में जुआरियों का पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर कुछ लोगों के समूह ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बृहस्पतिवार की रात दिवाली के मौके पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, तो पुलिस की एक टीम कोवाली गांव के पास हाट बाजार में छापा मारने गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे तो उनका पीछा किया गया। इसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें चार कर्मी जख्मी हो गए। घायलों में कोवाली थाने के प्रभारी अधिकारी अमित कुमार रविदास भी शामिल हैं।

हमले में हवलदार ओमप्रकाश मंडल के सिर पर गहरी चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। देश के कई राज्यों में कई लोग दिवाली के मौके पर कार्ड और जुआ खेलते हैं। हालांकि, यह गैर कानूनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police attacked during raid on gamblers in Jharkhand, four personnel injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे