लाइव न्यूज़ :

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक 8000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:29 IST

Open in App

जयपुर, दो जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को हनुमानगढ़ जिले के खुईया थाना में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को 8000 रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवालाल सोनी ने बताया कि हनुमानगढ जिले के खुईया थाने में तैनात आरोपी एवं सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह ने परिवादी धर्मपाल से उसके द्वारा दी गई शिकायत में राजीनामा कराने की एवज में 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने बुधवार को शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पृथ्वीसिंह को परिवादी से 8000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह