लाइव न्यूज़ :

बरेली में पुलिस के साथ मारपीट, रायफल छीनी , दो सिपाही घायल

By भाषा | Updated: September 23, 2021 01:10 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 22 सितंबर जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को पकड़ने गयी पुलिस के साथ युवक के परिजनों ने मारपीट की और पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया ।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि गांव वालों ने पुलिस के साथ मारपीट की और पुलिस की जिप्सी पर पथराव कर सिपाही की रायफल छीन ली । रायफल देर रात बरामद हो गयी । इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव नज़रगंज के मनोज कुमार का डेढ़ साल पहले गांव के ही कुंवर पाल से विवाद हो गया था । इसी विवाद में मनोज ने कुंवर पाल के खिलाफ़ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मंगलवार रात को मनोज कुमार, कुंवर पाल के घर के सामने बैठकर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को समझाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद जब वह शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने उसे जीप में ले जाने का प्रयास किया, तो उसके घर की महिलाएं आगे आ गईं और उन्होंने उसे ले जाने नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक पुलिस और महिलाओं में बहस होती रही, तभी मनोज के घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट कर मनोज को छुड़ा लिया और मनोज का पिता रामभरोसे, सिपाही अंकुर की रायफल छीनकर भाग गया। पुलिस के साथ हुई मारपीट में सिपाही लक्ष्मेंद्र और सिपाही अंकुर घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं । इस मामले में छह लोगो को हिरासत में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट