लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सेना मेडल से सम्मानित शहीद के बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंची पुलिस

By भाषा | Updated: December 27, 2021 11:32 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 27 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जाट रेजिमेंट के शहीद जवान बबलू सिंह के 12 वर्षीय पुत्र द्रोण चौधरी का जन्मदिन खास मनाने के लिए पुलिसकर्मी रविवार को अचानक उसके घर केक, गुब्बारे एवं अनेक उपहार लेकर पहुंचे।

जिले के हाईवे थाना क्षेत्र की बालाजीपुरम कॉलोनी निवासी शहीद जवान के परिवार और पड़ोसियों ने पुलिसकर्मियों को जब कार एवं मोटरसाइकिल से एवं पैदल आते देखा, तो शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने द्रोण के लिए केक, गुब्बारे और उपहार दिए, तो सभी पुलिस के इस प्रयास से अभिभूत हो गए। शहीद जवान के परिजन समेत मोहल्ला वासियों ने भी पुलिस का आभार जताया।

शहीद के भाई सतीश सिंह ने कहा कि वह पूरे पुलिस विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

गौरतलब है कि जाट रेजिमेंट की 18वीं बटालियन की अल्फा कंपनी के बबलू सिंह 30 जुलाई, 2016 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगांव सेक्टर में सीमा पर दुश्मन से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनके शौर्य एवं वीरता को देखते हुए उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह