लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 11:57 IST

Open in App

नोएडा, 30 जुलाई थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश कुछ दिन पूर्व गाजियाबाद पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चला कर भागा था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शातिर बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा में घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। उन्हें स्टेलर ग्रीन पार्क सोसायटी के सामने बाइक पर सवार कुछ बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने की बजाय पुलिस दल पर गोली चलाते हुए भागने लगे।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश बादल के पैर में लगी जबकि उसका साथी सोनू मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शातिर लुटेरा है जिसकी कुछ दिन पहले गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस के साथ भी मुठभेड़ हुई थी।

सिंह ने बताया कि बदमाश पुलिस पर गोली चलाता हुआ मौके से भाग गया था। इसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह