लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने 50 लाख रुपये के मादक द्रव्य के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:56 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 14 अगस्‍त प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली लालगंज पुलिस व स्वाट टीम ने एक संयुक्त अभियान में ट्रक से ले जाए जा रहे 50 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद कर दो तस्‍करों को गिरफ़्तार किया है।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर खरगपुर लोनी नदी के पुल के निकट थाना कोतवाली लालगंज पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो उसमे बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उन्हें पकड़ लिया और ट्रक में छिपा कर रखा गया पचास लाख रुपये कीमत का तीन क्विंटल एक किलोग्राम गांजा, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुरुदीप सिंह, संतोष सिंह बताया है। वे पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि विशाखापत्तनम से ट्रक में पेंट लोड किया गया था, जहां एक व्यक्ति द्वारा लुधियाना ले जाने हेतु तीन क्विंटल गांजा और 80 हजार रुपया किराया दिया गया था। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू