लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 12:22 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर नोएडा में थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के कथित दो सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने दिनेश तथा मुकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न जगहों से कारों का शीशा तोड़कर चोरी किए गए छह लैपटॉप बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि दरअसल इनके गिरोह के दो अन्य आरोपियों दीपक और जाकिर को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। दीपक और जाकिर ऑटो रिक्शा में सवार होकर एनसीआर में घूमते थे और घरों तथा सड़क पर खड़ी कारों का शीशा तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लेते हैं।

आरोपी दिनेश तथा मुकेश ने पुलिस को बताया है कि वे लोग चोरी के लैपटॉप को श्रीनगर में रहने वाले साकिब अहमद नामक व्यक्ति को बेचते हैं। पुलिस को गिरफ्तार बदमाशों से जानकारी मिली है कि एनसीआर से चोरी किए गए लैपटॉप आजकल श्रीनगर में बेचे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे