लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:50 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र),20 दिसम्बर बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र मे नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव मे नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप मे पुलिस ने राजेश यादव और विनोद पाण्डेय नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग बहला फुसला कर भगा ले गये है। शिकायत के मुताबिक उतरौला तुलसीपुर मार्ग पर एक शराब की दुकान के पास ले जाकर दो लोगो ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया कि लड़की ने किसी तरह वहां से भाग कर घर वालों को पूरी बात बताई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह