लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त तीन बदमाश दबोचे, चार कार बरामद

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:39 IST

Open in App

नोएडा, तीन मार्च । थाना सेक्टर 24 पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार कार बरामद की हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार को वाहिद उर्फ डॉक्टर वाहिद , अंकुर पुत्र ज्ञानेंद्र तथा शोएब पुत्र शमशाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई चार कार बरामद की। इन कारों में दो होंडा सिटी, एक मारुति ब्रेजा और एक वैगनआर कार शामिल है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में वाहिद ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है। उन्होंने बताया कि वाहिद के साथ पकड़ा गया बदमाश अंकुर वाहन के लिए फर्जी नंबर प्लेट मुहैया कराता है, जबकि शोएब चोरों को फर्जी सिम कार्ड नंबर उपलब्ध कराता है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग चोरी के वाहनों को मेरठ सहित अन्य जगहों पर सक्रिय कबाड़ियों को बेच देते थे, जो उन्हें काट देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू