लाइव न्यूज़ :

होटल कारोबारी से कार लूट मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:00 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 19 जुलाई नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में 3 जुलाई को हुई होटल कारोबारी से बीएमडब्ल्यू कार लूट मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 में रहने वाले होटल संचालक अमनदीप से हथियारबंद बदमाशों ने सेक्टर-101 के पास से तीन जुलाई को उनकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर पंजाब के फिरोजपुर निवासी नितिन कुमार, संदीप उर्फ काका तथा राहुल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से लूटी हुई बीएमडब्ल्यू कार, दिल्ली से चोरी की हुई एक आई-20 कार, पिस्टल, कारतूस आदि बरामद हुए हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नितिन पंजाब के जनपद फिरोजपुर का शातिर बदमाश है। इसने फिरोजपुर के कुख्यात गैंगस्टर साजन माली के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी। माली के ऊपर जानलेवा हमला करने के बाद नितिन अपने साथियों के संग दिल्ली आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह