लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में किशोर को पकड़ा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:22 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), छह मार्च उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र की पुलिस ने 15 साल की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार की सुबह दसवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है ।

हथगाम थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार को दर्ज करवाई प्राथमिकी में कहा है कि कथित दुष्कर्म की यह घटना तीन फरवरी की है जब पीड़िता स्कूल से वापस लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को जंगल के रास्ते लौटते समय उसके ही स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले तथा उसके पड़ोसी 16 वर्षीय छात्र ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया । पीड़िता के परिजनों ने घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई है।

सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी नाबालिग छात्र को पकड़ लिया गया है और आज उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं