लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार करके शराब और गांजा बरामद किया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:39 IST

Open in App

नोएडा, नौ दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से शराब और गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान सेक्टर 62 के पास से प्रहलाद तथा अभिषेक नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा एक किलो गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में लिप्त हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर 8 के पास से अजय नामक एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 बोतल शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने बंटी और भूरा नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 पेटी हरियाणा मार्का शराब तथा सोनू नामक एक युवक को गिरफ्तार कर करीब 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह