लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंगोलपुरी में नाबालिग लड़के की हत्या के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और तीन किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी सचिन उर्फ राजा मंगोलपुरी का निवासी है और जूते के कारखाना में काम करता है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 17 वर्ष थी, उसने सचिन के रिश्तेदार के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उसे सबक सिखाने के लिए, सचिन ने अपने तीन किशोर दोस्तों को बुलाया था और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि 30 जून को, जब मंगोलपुरी थाने के कॉन्स्टेबल सुनील गश्त पर थे, उन्हें जे ब्लॉक इलाके के पार्क के पास एक लड़का बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जिस पर चाकू से हमला किया गया था। एक व्यक्ति की मदद से उन्होंने लड़के को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, “भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का एक मामला दर्ज किया गया। हमारी पुलिस टीम मे 170 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 230 लोगों से पूछताछ की और मामले में आरोपी और उसके तीन किशोर साथियों की पहचान की।”

उन्होंने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके तीन किशोर साथियों को हिरासत में लिया गया है।

सिंह ने बताया, “जब सचिन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक ने उसकी रिश्ते की बहन के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल किया, इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए उसने अपने तीन नाबालिग दोस्तों को बुलाया और चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।”

पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो खून से सने चाकू बरामद किए गए हैं। साथ ही बताया कि कपड़ों और अपराध में प्रयुक्त अन्य हथियारों को बरामद करने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया