लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 11:52 IST

Open in App

नोएडा, 18 फरवरी नोएडा पुलिस ने बुधवार रात को गश्त के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूट के दो मोबाइल फोन, अवैध हथियार, स्कूटी बरामद की। इन बदमाशों ने एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया, ‘‘बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 101 के पास से साजिद तथा साबिर नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे हुए दो मोबाइल फोन, लूट में प्रयोग होने वाली स्कूटी तथा अवैध हथियार बरामद किया है।’’

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को इन बदमाशों ने सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन के पास से विजय कुमार नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा था। यह बदमाश सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की तथा देर रात इन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करना स्वीकार की है।

थाना सेक्टर 49 पुलिस ने केंद्रीय विहार के पास से दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक देसी तमंचा व चाकू बरामद किया है।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया, ‘‘केंद्रीय विहार के पास से वंश यादव निवासी बिसरख तथा भगवान स्वरूप निवासी बिसरख को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बदमाश लूटपाट की फिराक में घूम रहे थे। बदमाशों ने लूटपाट व चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग